Social Media Buttons

तलवार चलाना भी जानते हैं,मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव।

मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव


MP CM Dr. Mohan Yadav : 18 नवंबर को मध्य प्रदेश में हुए निर्वाचन मैं BJP के जीतने के बाद आज दिनांक11 दिसंबर को विधायक दल की बैठक में डॉक्टर मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला विधायक दल द्वारा लिया गया है। 


पद 

मुख्यमंत्री

पहला चुनाव

2013 

चुनाव सीट 

उज्जैन उत्तर

पूर्व पद 

उच्च शिक्षा मंत्री 

शिक्षा 

एमबीए 

उच्च शिक्षा

पीएचडी 

जन्म 

25 मार्च 1965 

इसी के कारण मुख्यमंत्री यादव वर्तमान में चर्चा में बने हुए हैं, प्रदेश के सभी जिलों के अलग-अलग छोर से मुख्यमंत्री मोहन यादव के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं आ रही हैं, इसी कड़ी में बहुत सारे अलग-अलग मुख्यमंत्री मोहन यादव के किस्से भी सामने आ रहे हैं।


एक ऐसा किस्सा सबके सामने आ रहा है, जिसमें की वर्तमान मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री मोहन यादव तलवार चलाते हुए नजर आ रहे हैं, यह वीडियो कब और कहां का है इस बात की पुष्टि पूर्णतः नहीं की गई है, परंतु वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव तलवार बाजी की कला से भी निपुण है। 



दरअसल बीते कुछ समय से मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री पद को लेकर पार्टी द्वारा सस्पेंस बना हुआ था परंतु11 दिसंबर को शाम के लगभग 4:00 बजे पार्टी ने यह सस्पेंस खत्म करते हुए मोहन यादव का नाम मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर प्रसारित किया, और इसके बाद मोहन यादव जी के पास बधाईयों का ताता लग गया।


दरअसल मध्य प्रदेश के नए नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री मोहन यादव जी उज्जैन की दक्षिण सीट से विधायक थे, जो कि इस बार भी उज्जैन दक्षिण से ही चुनाव में खड़े हुए थे। लगभग 60 हज़ार वोटो से विजय प्राप्त करने के बाद भी इनका नाम दूर-दूर तक मुख्यमंत्री पद की रेस में शामिल नहीं था। परंतु विधायक दल की बैठक के बाद से आए हुए निर्णय के बाद पूरी गणित बदल गई और नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री मोहन यादव मध्य प्रदेश के यादव समाज से आने वाले प्रथम मुख्यमंत्री बने।



और नया पुराने

Let Update